देश में कम हो रहा कोरोना, वहीं दिल्ली में संक्रमण दर मई के बाद से सबसे कम, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 72,196,732 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,630,521 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 322366 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9489740 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 144451  लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,956,557 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना से ये देश हैं सबसे ज्यादा प्रभावित, जानिए भारत का क्या है हाल

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 24,010 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 355 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 33,291 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.31 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.24 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 13 दिसंबर को 11,58,960 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 15,78,05,240 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,547 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 6,11,994 हो गए। साथ ही 32 लोगों की जान गई। यहां मामलों की दर 1.96 प्रतिशत है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली कोरोना की परिस्थितियों से तत्परता से निपट रही है और यहां ना केवल संक्रमण की दर 2 फीसदी से नीचे आ गई है बल्कि यह मई के बाद से सबसे निचले स्तर पर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

4420

865327

7067

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

91

4698

61

अरुणाचल प्रदेश

241

16278

55

असम

3544

210491

1007

बिहार

5231

237267

1332

चंडीगढ़

627

17912

304

छत्तीसगढ़

17468

241288

3145

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

16

3342

2

दिल्ली

13261

588586

10147

गोवा

979

47965

713

गुजरात 

12647

214223

4203

हरियाणा

7573

244676

2765

हिमाचल प्रदेश 

6218

43614

848

जम्मू एंड कश्मीर 

4346

110769

1817

झारखंड

1585

109532

1004

कर्नाटक

15495

877199

11971

केरल

58339

622394

2707

लद्दाख

536

8579

123

मध्य प्रदेश 

12330

211025

3433

महाराष्ट्र 

68476

1769897

48434

मणिपुर

1937

25107

329

मेघालय

687

12252

133

मिजोरम

171

3907

7

नागालैंड

597

11120

70

ओडिशा

2768

320208

1820

पुडुचेरी

299

36661

622

पंजाब

6241

150007

5135

राजस्थान

14510

277743

2578

सिक्किम

306

4971

121

तमिलनाडु

9880

780531

11931

तेलांगना

7172

270967

1505

त्रिपुरा

291

32429

378

उत्तराखंड

6140

76554

1375

उत्तर प्रदेश 

17801

543344

8118

वेस्ट बंगाल

20143

498877

9191

भारत में कुल मामले

322366

9489740

144451


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।